-
Advertisement
BSF जवान पूर्णम कुमार को Pakistan ने लौटाया, Attari Border पर भारतीय अफसरों को किया हैंडओवर
BSF Jawan Purnam Kumar : पाकिस्तान ने आखिरकार बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार (BSF Jawan Purnam Kumar) को रिहा कर दिया है। पाकिस्तान के सीमा सुरक्षा बल रेंजर्स ने 23 अप्रैल को फिरोजपुर सेक्टर में बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। अब पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को अटारी सीमा पर भारत को वापस कर दिया।

कांस्टेबल पूर्णम कुमार को DGMO लेवल पर बातचीत के बाद उन्हें 20 दिनों के बाद छोड़ा गया है। इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है। पूछताछ के बाद उन्हें घर जाने दिया जाएगा। बीएसएफ ने प्रेस रिलीज के जरिए कांस्टेबल पूर्णम के भारत लौटने की जानकारी दी है। इसमें बताया कि पूर्णम 23 अप्रैल को फिरोजपुर सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान गलती से पाकिस्तान चले गए थे। इसके बाद उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था।
पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं पूर्णम
जवान पूर्णम कुमार मूल रूप से पश्चिम बंगाल में हुगली के रिसड़ा गांव के रहने वाले हैं। वह 23 अप्रैल को फिरोजपुर में किसानों के साथ भारत-पाक बॉर्डर पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान वह गलती से एक पेड़ के नीचे बैठने के लिए पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गए। जहां पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें पकड़ लिया और अपने साथ ले गए।
-पंकज कुमार

