-
Advertisement
कांगड़ा में दर्दनाक हादसा: धीरा में दादा व दो पोतों की डूबने की मौ#त, कपड़े धोने गए थे न्यूगल खड्ड में
Himachal News: कांगड़ा जिला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जिला के उपमंडल धीरा में दादा समेत दो पोतों की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस चौकी थुरल के तहत मूंढी पंचायत के गांव मेले में रविवार को दादा और उनके दो पोतों की न्यूगल खड्ड में डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने न्यूगल खड्ड से शवों को ढूंढकर कब्जे में लिया।
खड्ड के किनारे कपड़े धो रहे थे दादा
जानकारी के अनुसार मेले गांव निवासी प्रकाश चंद( 70 ) अपने दो पोतों आरुष 8 वर्ष और तरु 6 वर्ष के साथ न्यूगल खड्ड में कपड़े धोने के लिए गए। प्रकाश चंद खड्ड के किनारे कपड़े धो रहे थे । इस दौरान उनके दोनों पोते खड्ड के पानी में नहाने लग पड़े।
पोतों के बचाते दादा भी डूबे
नहाते-नहाते ना जाने कब छोटे बच्चे खड्ड के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनको बचाते-बचाते उनके दादा प्रकाश चंद भी गहरे पानी में डूब गए। जिस कारण इन तीनों की दुखद मौत हो गई। इस घटना की जानकारी जब गांव वालों को लगी तो सभी गांव वाले मौके पर पहुंचे और उनको ढूंढने लगे। इसी दौरान पुलिस चौकी थुरल की टीम भी मौके पर पहुंची और तीनों शवों को ढूंढकर अपने कब्जे में ले लिया है।
रविंद्र चौधरी

