-
Advertisement
एबीवीपी ने किया HPBOSE सचिव कार्यालय का घेराव, परीक्षा परिणामों में अनियमितताओं का आरोप
HPBOSE: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा बोर्ड के सचिव कार्यालय का घेराव किया। छात्र संगठन ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। साथ ही रि-चेकिंग और रिवेल्यूएशन फीस में 100 प्रतिशत की वृद्धि का विरोध किया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं के अनुसार, कई छात्रों को पहले फेल घोषित किया गया। बाद में उन्हीं छात्रों को संशोधित परिणामों में पास कर दिया गया। इससे छात्रों की मानसिक स्थिति प्रभावित हुई है।
दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी
छात्र संगठन ने रि-चेकिंग और रिवेल्यूएशन फीस में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बोर्ड सचिव कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें ना मानने पर आंदोलन को तीव्र किया जाएगा। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि परीक्षा परिणामों की जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई गई है। कमेटी दो दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

