-
Advertisement
पंजाब के मुक्तसर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट , 5 की मौ#त,मलबे में दबे 33 वर्कर निकाले
Blast in firecracker factory: पंजाब के मुक्तसर में देर रात एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। 5 वर्करों की मौत हो गई। मलबे से 33 लोगों को निकाला गया है। बचाव एवं राहत कार्य जारी है। घायलों को बठिंडा एम्स में भेजा गया है। फैक्ट्री में कुल 40 लोग काम करते थे। घायल वर्कर उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। घटना सिंघेवाला गांव में रात 1.30 बजे हुई।
रात की शिफ्ट के बाद सो रहे थे सभी
यहां काम करने वाले वर्कर ने बताया कि रात की शिफ्ट के बाद सो रहे थे, तभी अचानक धमाका हुआ और कई लोग मलबे के नीचे दब गए। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री की इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। डीसी अभिजीत कपलीश ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री को प्रशासन की तरफ से चलाने की कोई अनुमति नहीं दी गई थी।
रात को पटाखों में आग लगी और धमाका हुआ
मुक्तसर के एएसपी अखिल चौधरी ने कहा कि सुबह पुलिस को सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि यहां दो सेटअप किए हुए थे। एक तरफ पटाखे बनाए जा रहे थे, दूसरी तरफ उन्हें पैक किया जा रहा था। रात को पटाखों में आग लगी और धमाका हुआ। इससे बिल्डिंग गिर गई। तब कुछ वर्कर काम कर रहे थे।लांबी पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह विस्फोट पटाखा निर्माण प्रक्रिया में प्रयुक्त विस्फोटकों के गलत तरीके से उपयोग या अनुचित भंडारण के कारण हुआ था, या इसमें अन्य कारक भी शामिल थे।
पंकज शर्मा
