-
Advertisement
BCCI President : इंग्लैंड दौरे से पहले आई बड़ी खबर, Rajeev Shukla बनेंगे बीसीसीआई के बॉस
Rajeev Shukla : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला जुलाई में बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष बन सकते हैं। टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे से पहले शुक्ला के हाथ बीसीसीआई की कमान आ सकती हैं। राजीव शुक्ला मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी के 70 साल के होने के बाद इस पद को संभालने की रेस में सबसे आगे हैं।
70 वर्ष के हो जाएंगे रोजर
दरअसल, बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी 19 जुलाई को 70 वर्ष के हो जाएंगे। नियमानुसार बीसीसीआई अध्यक्ष की उम्र 70 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। 65 वर्षीय शुक्ला को तीन महीनों के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार सितंबर में एजीएम के दौरान राजीव शुक्ला बोर्ड के पूर्णकालिक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में खड़े हो सकते हैं। उस महीने वह 66 साल के हो जाएंगे।
अक्टूबर 2022 में अध्यक्ष बने थे बिन्नी
रोजर बिन्नी को अक्टूबर 2022 में बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का स्थान लिया था। गांगुली ने अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया था। बता दें कि उस समय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले बिन्नी एकमात्र उम्मीदवार थे।

