-
Advertisement
चचेरे भाई की ह#त्या कर फरार आरोपी पंचकूला से अरेस्ट, शिमला के होटल में किया था कांड
Himachal News: राजधानी शिमला के ढली में एक होटल में चचेरे भाई की हत्या कर फरार हुए आरोपी अर्जुन शर्मा को पुलिस ने हरियाणा के पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया है। पंचकूला के सेक्टर-10, मकान नंबर 35, मेन मार्केट निवासी आकाश शर्मा की हत्या 13 जून को ढली के होटल में हुई थी। शिमला के कार्यवाहक एसपी गौरव सिंह ने गिरफ्तारी का पुष्टि की है। पुलिस आरोपी को शिमला लेकर आ रही है। पुलिस ने बीते कल ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई और हरियाणा भेजी। पुलिस ने रातभर जगह जगह दबिश देने के बाद आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में पता चलेगा कि अर्जुन ने क्यों आकाश को मौत के घाट उतारा।
दोनों के बीच बहस हुई थी
आकाश शर्मा और अर्जुन शर्मा 11 जून को रात करीब 8:22 बजे ढली टनल के पास स्थित होटल पहुंचे थे। आरोपी अर्जुन अपने पिता के साथ पंचकूला में सब्जी का कारोबार करता है। पुलिस जांच से पता चला है कि 13 जून को दोनों चचेरे भाइयों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर अर्जुन ने कथित तौर पर पहले आकाश शर्मा के सिर पर बीयर की बोतल मारी। इसके बाद उसने कांच से आकाश का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
संजू चौधरी

