-
Advertisement
CM सुक्खू ने आनी में डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा की, नगर पंचायत बनेगी आनी
CM Sukhu: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत आनी विधानसभा क्षेत्र के बागा सराहन पहुंचे। मौसम खराह दोने के कारण सीएम सुक्खू का हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। इसलिए सीएम सड़क मार्ग से बागा सराहन पहुंचे हैं। सीएम रात को भी यहीं पर गुजारेंगे। बागा सराहन पहुंचने के पहले सीएम का निरमंड और अन्य जगहों पर स्वागत हुआ। इसी बीच सीएम रास्ते में आनी में दिव्यलोक पब्लिक स्कूल, न्यू टिकरी भीपहुंच गए। यहां पर सीएम ने बच्चों के साथ बातें की। बच्चे भी अपने बीच सीएम को देखकर बहुत खुश हुए।
आज आनी विधानसभा क्षेत्र के बागा सराहन जाते हुए न्यू टिकरी में दिव्यलोक पब्लिक स्कूल के बच्चों से मुलाक़ात हुई। इतनी निश्छलता, इतनी सादगी और इतनी ऊर्जा- यही तो हमारे हिमाचल की असली पूँजी है।
बच्चों से पढ़ाई, उनके सपनों, उनके खेल और जीवन की छोटी-छोटी बातों पर संवाद हुआ।
जब भी… pic.twitter.com/1AJxFx5h2Y
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) June 17, 2025
आनी में किया 81.30 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
कुल्लू जिला के निरमंड उप-मंडल के अंतर्गत बागा-सराहन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल को हरित, आत्मनिर्भर और समृद्धशाली राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज आनी विधानसभा क्षेत्र की जनता को सरकार की ओर से विभिन्न विकास कार्यों को समर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि बागा-सराहन से निरमंड और आनी उप-मंडल के लिए 81.30 करोड़ रुपए की 21 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करके क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया है।
आनी विधानसभा क्षेत्र जाते समय निरमंड समेत अन्य गाँवों में स्थानीय लोगों द्वारा मिले अपार स्नेह और आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूँ।
आज सुबह से ही शिमला में हो रही भारी बारिश के बीच, आप सब का यह स्नेह मुझे यहाँ तक खींच लाया। यह अपनत्व और प्रेम मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक है।
बहुत आभार… pic.twitter.com/XtpIiwfWYZ
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) June 17, 2025
आनी में डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा
सीएम ने आनी में डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा की। इसके अलावा आनी क्षेत्र में सीबीएससी से संबंधित स्कूल जल्द खोलने का आश्वासन दिया। उन्होंने बागा सराहन क्षेत्र के युवाओं को ई-कार्ट पर 50 फीसदी अनुदान देने की घोषणा भी की। जलोड़ीजोत से रघुपुर गढ़ और सरेउलसर तक ब्राइडल पाथ बनाने, बागा सराहन से बठाड़ सड़क का सर्वेक्षण कार्य के लिए 1 करोड़ रुपए जारी करने और आनी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा भी की। सीएम ने सराहन में झील निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए जारी करने का आश्वासन दिया, महिला मंडलों को 1-1 लाख रुपए देने तथा बागा सराहन में नेचर पार्क विकसित करने की घोषणा भी की।
आज मैं आनी विधानसभा क्षेत्र में ‘राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल’ खोलने की घोषणा करता हूँ। यह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित विद्यालय आनी क्षेत्र के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट एवं समग्र शैक्षिक वातावरण प्रदान करेगा।
इसके साथ ही, आगामी सत्र में आनी क्षेत्र के एक विद्यालय का चयन कर… pic.twitter.com/1pZP7LTENt
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) June 17, 2025
महिलाओं को 1500-1500 की राशि दी
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की राशि भी लाभार्थी महिलाओं को वितरित की। इसके अलावा इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना तथा बेटी है अनमोल योजना के लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित की।
छविंद्र शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

