-
Advertisement
हिमाचल तेज बारिश से जनजीवन पर पड़ा असर, कई जगहों पर लैंडस्लाइड
Himachal weather: हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज सुबह से बारिश हो रही है। सबहर से हो रही तेज बारिश के कारण कई जगह पर सड़कों पर पानी भर आया और भूस्खलन भी हुआ, जिससे वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। राजधानी शिमल में सुबह के समय अंधेरा छा गया और बारिश के चलते स्कूली बच्चों और नौकरी पेशा लोगों को दिक्कत हुई। लोग जाम से भी जूझते रहे। शिमला जिला त्यूणी-हाटकोटी सड़क का बड़ा हिस्सा टूट गया।

शिमला के जतोग कैंट में भी लैंडस्लाइड से एक पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत ये रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
गगल -धर्मशाला मार्ग पर लैंडस्लाइड से वाहनों का आवाजाही पर असर पड़ा है। बड़े वाहनों को वाया शीला भेजा जा रहा है।

उधर, मंडी जिला के पंडोह में शहीद इंद्र सिंह माध्यमिक स्कूल परिसर में बारिश का पूरा पानी भर गया। इससे बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

मौसम विभाग की माने तो आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो गया है। इससे अगले पांच दिन तक पहाड़ों पर बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी ज्यादातर भागों में हल्की बारिश होगी। अगले कल बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, शिमला और सिरमौर जिला में बारिश को लेकर यलो अलर्ट दिया गया है।
संजू चौधरी

