-
Advertisement
मेरे पापा पुलिस में हैं, गोली मार दूंगा…. टीचर ने दिया होमवर्क तो बच्चे ने दे डाली धमकी
Viral Video: बच्चों की मासूमियत के कई किस्से आपने सुने व देखे होंगे। बच्चों की नादानियां कई बार हंसने पर मजबूर कर देती है, लेकिन कई बार उनकी कही बात सोचने पर भी मजबूर कर देती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा बच्चा टीचर से डांट पड़ने के बाद ऐसी धमकी देता है कि कुछ लोग हंस रहे हैं, तो कुछ उसकी सोच पर चिंता भी जता रहे हैं। पहले जरा आप ये वीडियो देखे
https://twitter.com/i/status/1945319899632701664
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा पढ़ाई नहीं करने पर टीचर से डांट खाता है। उसके बाद जनाब बड़े-बड़े विलेनों को भी मात देते हुए कहते हैं – मेरे पापा पुलिस में हैं, गोली मार दूंगा। घर में संदूक पर बंदूक रखी है। टीचर भी पहले कुछ सेकंड के लिए शॉक में चली गईं, फिर हंसी रोक नहीं पाईं। इस वीडियो को एक्स पर @jpsin1 नामक यूज़र ने शेयर किया है.. हालांकि, कुछ यूज़र्स ने पेरेंटिंग और घरेलू माहौल पर सवाल उठाए। एक यूज़र ने लिखा, ये मजाक नहीं है, ये सोच बताती है कि बच्चा क्या देख-सुन रहा है।
पंकज शर्मा

