-
Advertisement
किन्नौर में ज्ञाबुंग बोदंग नाला के पास हादसा, युवक की मौ#त, साथी घायल
Himachal Accident: मानसून में बीच प्रदेश में लगातार कई हादसे हो रहे हैं। दुर्गम जिला किन्नौर में एक कार हादसा हुआ है। किन्नौर के पूह में एक खाई में गिर गई, इस हादसे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूह के तहत ज्ञाबुंग बोदंग नाला के पास कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। कार में सवार युवक रोपा से रिकांगपिओ जा रहे थे।
दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही
कार हादसे में सचिन बिष्ट (27) निवासी चेवरी, दजनोली, ननखरी की मौत हो गई जबकि कार चालक विजय कुमार (33) निवासी गांव बाजवा, मशनू, रामपुर गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। एम्बुलेंस से उन्हें सीएचसी पूह पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सा अधिकारी ने सचिन बिष्ट को मृत घोषित कर दिया जबकि विजय कुमार का इलाज जारी है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

