-
Advertisement
विधायक पत्नी Kamlesh की सीएम Sukhu ने मानी-CU Dehra की प्यास बुझाने को 19 करोड़ मंजूर
CM Sukhu : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी देहरा के परिसर की पेयजल आपूर्ति के लिए 19 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है। वित्त विभाग को यह राशि जल शक्ति विभाग को जारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। देहरा से कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर और सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सीएम से पेयजल आपूर्ति (Drinking Water Supply) के लिए राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया था। सीयू का देहरा परिसर लगभग बनकर तैयार हो चुका है। यहां पेयजल आपूर्ति के लिए अलग से नई योजना बननी है। जल शक्ति विभाग ब्यास नदी पर उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण करेगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नौ महीने के भीतर पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
12 लाख लीटर पानी प्रतिदिन चाहिए
सीयू को देहरा (Central University Dehra) परिसर के लिए 12 लाख लीटर पानी प्रतिदिन चाहिए है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से जल शक्ति विभाग को इसकी डिमांड भेजी जा चुकी है। पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल शक्ति विभाग देहरा योजना निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर चुका है। यूनिवर्सिटी के नए परिसर से क्रियाशील होने पर पेयजल आपूर्ति सबसे बड़ी डिमांड हैए जिसे देखते हुए विभाग ने ब्यास नदी से पानी उठाने का निर्णय लिया है। अलग से योजना इसलिए बनाई जा रही है ताकि यूनिवर्सिटी परिसर में कभी जलसंकट उत्पन्न न हो। इस उठाऊ पेयजल से केवल यूनिवर्सिटी परिसर के लिए ही पानी की आपूर्ति की जाएगी।
कमलेश ने किया था सीएम से आग्रह
सीएम सुक्खू की विधायक पत्नी कमलेश ठाकुर (Kamlesh Thakur) ने कहा कि सीएम से उन्होंने सीयू की नई पेयजल योजना के लिए राशि मंजूर कर उसे जारी करवाने का आग्रह किया था। सीएम ने उनके अनुरोध पर राशि जारी करने के भी निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के बनने से सीयू में अध्ययनरत बच्चों और स्टाफ को पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। यूनिवर्सिटी की भविष्य की योजनाओं को मद्देनजर रखते हुए नई पेयजल योजना बनाई जाएगी।
-राहुल कुमार

