-
Advertisement
Lottery को लेकर Himachal में नया बखेड़ा, सनसनीखेज खुलासा-Punjab में हुई डील
Jairam Thakur : हिमाचल की कांग्रेस सरकार (Himachal Govt) द्वारा लॉटरी को शुरू करने के फैसले पर विपक्ष लगातार हमलावर है और अब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसको लेकर बड़ा खुलासा कर सनसनी फैला दी है। जयराम ठाकुर ने प्रदेश में लॉटरी शुरू करने के लिए बड़ी डील की आशंका जाहिर की है। जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लॉटरी को शुरू करवाने के लिए बहुत बड़ी गड़बड़ है और इसके पीछे कोई खेल खेल रहा है। उन्होंने कहा कि एक लॉबी है जो इसको लेकर दबाव बना रही है और अब इस पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि हिमाचल में लॉटरी शुरू की जा रही है तो इसके लिए सौदा कहां पर हुआ किसके साथ हुआ है। उन्होंने कहा कि ये भी सवाल है कि ये सौदा कितने में हुआ है।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1952272205212983335
बीजेपी चुप बैठने वाली नहीं
जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि खबर है कि पंजाब (Punjab) में ही बैठ कर इसे शुरू करने का प्लान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इसको लेकर चुप बैठने वाली नहीं है और जल्द ही पार्टी के साथ बैठ कर इसको लेकर रणनीति बनाई जाएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार द्वारा लॉटरी (Lottery) शुरू के पीछे ये तर्क दे रही है कि कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक होगी। इससे पहले भी हिमाचल में लॉटरी सिस्टम शुरू किया था जिसे धूमल सरकार ने बंद किया था और बंद करने का मुख्य कारण ये था कि बहुत से परिवार उजड़ गए थे घर नीलाम हो रहे थे। सरकार अपनी आय बढ़ाने के लिए काम करें लेकिन लोगों के घर उजाड़ कर आय बढ़ाना सही नहीं है। बाद में वीरभद्र सरकार द्वारा फिर से शुरू किया गया था लेकिन उन्होंने आत्म मंथन किया और दोबारा से इसे बंद किया और अब दोबारा से कांग्रेस सरकार से शुरू करने जा रही है जो की सही नहीं है।
-संजू

