-
Advertisement
सोलन में मकान गिरने से महिला की मौत, आनी में ताश के पत्तों की तरह ढह गया भवन
Himachal Disaster: हिमाचल में आसमानी आफत कहर बरपा रही है। बारिश के चलते मकान गिर रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। सोलन जिले के दून निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत भावगुडी के बस्तला गांव में भारी बारिश के चलते मकान गिर गया, जिसके चलते मकान के भीतर सो रही महिला की मौत हो गई है। महिला की पहचान हेमलता (40) के रूप में की गई है। महिला के परिवार में पीछे तीन बेटियां, एक बेटा और 85 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग महिला भी है। वहीं प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ सूरत सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का दौरा किया तथा प्रभावित परिवार को 20 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है।
कसौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत भावगुड़ी के समलोह में सोमवार रात एक मकान गिरने से महिला की मौत हो गई। हादसे में हेमलता पत्नी हिम राम की मौत हो गई।#Solan #heavyrain #landslides #death #women #himachalpradesh #rain pic.twitter.com/Ljj81ACgqL
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) September 2, 2025
इसके अलावा अर्की इलाके में भी बारिश का कहर देखने को मिला। यहां एक मकान भारी बारिश के कारण पूरी तरह से जमींदोज हो गया। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन घर के गिरने से लाखों रुपए का नुक्सान आंका जा रहा है।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1962758549031067819
खाली करवा दिया था भवन
कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में भूस्खलन के कारण एक इमारत भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।भवन खतरे की जद में था और पहले से ही खाली था। इस भवन के आसपास के भवन साल 2023 में भूस्खलन की चपेट में आकर ढह गए थे। आनी के एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने बताया कि वे जल्द ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अगर आसपास की अन्य इमारतों को भी खतरा महसूस हुआ तो वहां रह रहे लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा।
राहुल कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

