-
Advertisement
आधी रात को घर जा रहे थे दो युवक, रास्ते में खाई में गिरी गाड़ी मौके पर निकले प्रा#ण
Himachal Accident: शिमला जिला के चौपाल उपमंडल के तहत नेरवा में बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बीती रात हुए इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में ले कर इनका पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों युवकों की मौत के बाद पूरे नेरवा व चौपाल क्षेत्र में शोक की लहर है।
शिमला जिला के नेरवा में एक बोलोरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में ले लिए है।#shimla #accident #Bolero #death #himachalabhiabhi # pic.twitter.com/Ymc7vI1WXq
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) September 13, 2025
जानकारी के अनुसार चंदलोक क्षेत्र के रहने वाले 28 वर्षीय प्रज्वल तंगडाईक उर्फ गोलू और 26 वर्षीय जोंटी बणाईक बीती रात नेरवा बाजार से बोलेरो कैंपर में (HP08A2578) में घर लौट रहे थे। रात 12 बजकर 40 मिनट पर इनकी गाड़ी दियांडली में सड़क से करीब 300 फीट नीचे पलट गई। प्रज्वल पिकअप चलाता था, जबकि जोंटी सेब बागवानी करता था। दोनों युवक अविवाहित थे।हादसे के कारणों का नहीं चल पाया पता पुलिस के अनुसार, अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नेरवा अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
सुरेश रंजन

