-
Advertisement
चंबा में शिकार पर जा रहे थे पांच दोस्त, तभी चली गोली और एक की गई जान
Himachal News: चंबा में शिकार करने निकले पांच युवकों में से एक की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब ये युवक कार में शिकार करने के लिए जा रहे थे, इस दौरान अचानक बंदूक से गोली चलने से एक की मौत हो गई। मृतक की दलीप उर्फ दीपू पुत्र कंश निवासी गांव व डाकघर तीसा के रूप में हुई है। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में लिया
जानकारी के अनुसार चंबा के चकलू के जगलों में पांच युवक जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए गए थे। उन्होंने अपने साथ शिकार के लिए बंदूक भी ली थी। कार में बैठते ही अचानक बंदूक से गोली चल गई और दलीप की दोनों टांगों में लग गई। इस कारण खून अधिक बह गया। घायल युवक को उसके साथियों ने तीसा अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सक ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंच गई। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए चारों युवकों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए युवकों में रूप सिंह पुत्र दौलत राम, हैप्पी पुत्र केवल, सुशील पुत्र लाल चंद और लवली पुत्र महिंदर सिंह शामिल हैं, सभी तीसा के स्थायी निवासी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पंकज शर्मा

