-
Advertisement
हिमाचल में मौसम ने दिखाए तेवर- पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर,तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ी
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आज मौसम के तेवर बिगड़े हुए हैं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। प्रदेश की शिंकुला, बारालाचा, कुंजुम और रोहतांग दर्रा की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। इससे तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। धौलाधार सहित चंबा की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। किन्नौर के ऊपरी इलाके बर्फ की मोटी सफेद चादर से ढक गए हैं।
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मंगलवार रात को हल्की बूंदाबांदी हुई। हमीरपुर के बड़सर, सुजानपुर, कांगड़ा के देहरा व अन्य क्षेत्रों में रात में तेज तूफान चला। @Indiametdept @moesgoi @ndmaindia @HPSDMA@SukhuSukhvinder @CMOFFICEHP @dprhp @ShivPShukla_Gov
@RajBhavanHP pic.twitter.com/fj1JflpGvu— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) November 5, 2025
कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना
हमीरपुर , कांगड़ा व अन्य क्षेत्रों में रात में तेज तूफान चला। शिमला व कांगड़ा के कई भागों में रात में हल्की बारिश हुई।आज भी प्रदेश के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार है। शिमला में सुबह बादल छाए थे लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप खिली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज लाहाैल-स्पीति, किन्नाैर, चंबा और कुल्लू जिले में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर व बिलासुपर जिले के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 6 से 11 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं।मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर महीने में मैदानी व निचले इलाकों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। मगर अधिक ऊंचे क्षेत्रों में नॉर्मल से कम तापमान रहेगा। इससे ऊंचे क्षेत्रों में ठंड होगी।
संजू

