-
Advertisement
Dr. Rajesh Sharma आज करेंगे पंडित Nehru की नीतियों वाली बुकलेट का अनावरण
Booklet On Pandit Jawaharlal Nehru : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) की नीतियों को प्रदेश के छात्रों व युवाओं तक पहुंचाने के लिए एक नई पहल करने जा रहा है। शिक्षा बोर्ड पहले पीएम रहे नेहरू के विचारों को बच्चों व एजुकेशन को लेकर एक छोटी बुकलेट के माध्यम से यूथ तक पहुंचाने का काम आज से शुरू हो जाएगा।
स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन, होनहार बच्चे भी बुलाए
इसके लिए शिक्षा बोर्ड परिसर में आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डाॅ राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma) इस बुकलेट का अनावरण करेंगे व इसके बाद ये विद्यार्थियों के बीच बंटना शुरू हो जाएगी। आज के होने जा रहे कार्यक्रम में प्रदेशभर से होनहार बच्चों को भी बोर्ड परिसर में आमंत्रित किया गया है।
-मनोज

