-
Advertisement
Vinay Kumar बने Himachal Congress के नए President ,हाईकमान ने लगाई मुहर
Himachal Congress : श्रीरेणुका जी से विधायक विनय कुमार को प्रदेश कांग्रेस (Himachal Congress President) अध्यक्ष बनाया गया है। कुछ देर पहले उन्होंने हिमाचल विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने विनय कुमार के इस्तीफे को स्वीकार भी कर लिया है। लंबी उहापोह के बाद आखिर कांग्रेस हाईकमान ने विनय कुमार के नाम पर मुहर लगा ही दी। सिरमौर जिला के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनय कुमार पार्टी के वर्किंग प्रेजिडेंट भी रह चुके हैं। वह वीरभद्र सरकार में सीपीएस भी थे।

मुकेश अग्निहोत्री के करीबी विनय कुमार
विनय कुमार को डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का करीबी माना जाता है। हॉली लॉज का भी इनके साथ पूरा समर्थन है। बीते दिनों राहुल गांधी ने छह कांग्रेस नेताओं को इंटरव्यू के लिए दिल्ली बुलाया था। उनमें विनय कुमार भी शामिल थे। उस मीटिंग में विनय के अलावा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर, विनोद सुल्तानपुरी, आशीष बुटेल व सुरेश कुमार भी शामिल थे।
श्रीरेणुका जी से विधायक विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।@RahulGandhi @rajanipatil_in @kharge @priyankagandhi @KSRathoreINC @vidit_congress @ChetanAICC @SukhuSukhvinder @virbhadrasingh @Jairam_Ramesh @kcvenugopalmp @Naresh_HPCC @dprhp pic.twitter.com/M2Bj4bjUpP
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) November 22, 2025
नई कार्यकारिणी के गठन की रहेगी चुनौती
विनय कुमार (Vinay Kumar) अनुसूचित जाति वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। इससे पहले पार्टी हाईकमान ने बीते वर्ष नवंबर 2024 में प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। तब से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन ही नहीं हो पाया है। अब विनय कुमार के कंधों पर नई कार्यकारिणी के गठन का दायित्व रहेगा। उन्हें सबको साथ लेकर चलने की चुनौती को पार करना होगा।
-पंकज शर्मा
