-
Advertisement
पंचतत्व में विलीन हुए विंग कमांडर नामांश स्याल, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
Namansh Syal Funeral: हिमाचल में कांगड़ा के शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल को उनके पैतृक गांव पटियालकर में अंतिम विदाई दी गई। नमांश स्याल के चचेरे भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। दोपहर बाद शहीद विंग कमांडर शव उनके पैतृक गांव पटियालकर पहुंचा । उनके अंतिम संस्कार में आसपास के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सैन्य सम्मान के साथ नमांश स्याल की अंत्येष्टि की गई।सैंकड़ों लोगों नेनम आंखों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।

रविवार दोपहर करीब एक बजे उनकी पार्थिव देह एयरफोर्स के विशेष विमान से गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे पर लाई गई। नामांश स्याल के माता-पिता, पत्नी व बेटी भी पार्थिव देह के साथ आए। कांगड़ा एयरपोर्ट पर उनकी पत्नी विंग कमांडर अफशां एयरफोर्स की वर्दी में पति की पार्थिव देह के साथ पहुंची। यइससे पहले उनका पार्थिव शरीर दोपहर 1 बजे गग्गल एयरपोर्ट पहुंचा। यहां कैबिनेट मंत्री यादवेंद्र गोमा, नगरोटा बगवां से विधायक आरएस बाली और शाहपुर से विधायक केवल सिंह पठानिया ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। नमांश स्याल दुबई एयर शो में तेजस लड़ाकू विमान के क्रैश होने से शहीद हो गए थे।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

