-
Advertisement
धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में एबीवीपी का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज
ABVP Protest: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान जोरावर स्टेडियम में एबीवीपी ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी गेट को खोलकर जब विधानसभा की ओेर से बढ़ने लगे तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान जमकर धक्का-मुक्की हुई।
माहाैल तनावपूर्ण बना रहा
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इससे काफी देर के लिए माहाैल तनावपूर्ण बना रहा। विद्यार्थी परिषद बेरोजगारी, केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला सहित अन्य मुद्दों पर प्रदर्शन किया।
लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के तीन साल अव्यवस्था, अराजकता और जनविरोधी फैसलों से भरे रहे हैं ABVP कार्यकर्ताओं पर जो लाठीचार्ज हुआ, वह लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है और इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
