-
Advertisement
मणिकर्ण के उपली डढ़ेई गांव में आग, देवता का भंडार-सराय व 2 मकान हुए राख
Fire In Kullu: सर्दियों के मौसम में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के उपली डढ़ेई गांव में भीषण आग लग गई। इस घटना में देवता अठारह पेड़े का प्राचीन भंडार, एक मंदिर सराय और दो रिहायशी मकान जलकर राख हो गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी स्थित उपली डढ़ेई गांव में रात को भीषण आग लग गई।#Kullu #ManikaranValley #UpliDadhei #FireAccident #Temple #HeritageLoss #DevtaAtharahPede #Disaster #HimachalPradesh #CommunityFaith pic.twitter.com/uT3LRuo0nZ
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) December 8, 2025
आग लगने के कारणों का पता नहीं
आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों के अनुसार, भंडार और सराय में गांव के देवता अठारह पेड़े से संबंधित महत्वपूर्ण धार्मिक वस्तुएं रखी हुई थी, जो जल कर राख हो गई। आधी रात में आग की इस घटना के बाद अफरातऱपी मच गई और लोग ना तो मंदिर और ना ही दो रिहायशी मकानों से सामान बाहर नहीं निकाल पाए।
अग्निकांड में 1 करोड़ से ज्यादा का नुकसान
आग लगने के बाद ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचित किया, कुछ देर बाद दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने लगे। तीन से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मगर तब तक प्राचीन भंडार, सराय और दो मकान जलकर राख हो गए थे। स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर नुकसान के आकलन में जुट गया है। अब तक प्रारंभिक सूचना के अनुसार, अग्निकांड में 1 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
तुलसी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

