-
Advertisement
हिमाचल में Patients को नहीं मिलेगा इलाज, विभाग ने जारी की SOP , रूटीन ऑपरेशन बंद-देखें Video
Doctors Strike In Himachal : आईजीएमसी शिमला के रेजिडेंट डॉक्टरों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का ऐलान कर दिया है, इससे अस्पतालों की ओपीडी और रूटीन ऑपरेशन पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान केवल- इमरजेंसी सर्विस ही मिल पाएगी। हालांकि, मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च डिपार्टमेंट ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर एसओपी जारी कर कहा है कि कहा गया कि आरडीए की हड़ताल के दौरान मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में इलाज व पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। रूटीन ऑपरेशन बंद रहेंगे, जबकि इमरजेंसी में ऑपरेशन चलते रहेंगे।
आईजीएमसी शिमला के रेजिडेंट डॉक्टरों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का ऐलान कर दिया है@rajeevbindal @BJP4Himachal @jairamthakurbjp @JPNadda@rsbalihp @Naresh_HPCC @SukhuSukhvinder @Agnihotriinc @CMOFFICEHP @dprhp @VikramadityaINC pic.twitter.com/Q1g4AWBAvF
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) December 27, 2025
लगभग 3000 डॉक्टर हड़ताल पर
डाॅक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से पूरे प्रदेश में आज मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्हें प्राइवेट अस्पतालों या हिमाचल के बाहर दूसरे राज्यों के अस्पतालों का रुख करना पड़ेगा। आज से डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। आरडीए के समर्थन ने हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन और स्टेट एसोसिएशन ऑफ मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज टीचर्स भी आ गई है। इससे प्रदेश में लगभग 3000 डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। सरकार के लिए ये बडी चिंता की बात है।
-पंकज शर्मा

