-
Advertisement
कसौली में पति ने की पत्नी की ह#त्या , तीन माह पहले ही हुई थी शादी
Murder In Solan: सोलन के कसौली में एक शख्स द्वारा पत्नी को तेजधार हथियार से मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। मामला कसौली के शनोगी गांव का है यहां पर चतर सिंह (43) और उसकी पत्नी सुमन (38) के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान चतर सिंह ने कथित तौर पर पत्नी पर धारदार हथियार से वार किए। इससे सुमन की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार देर शाम आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
नवंबर 2025 में ही हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि दोनों की नवंबर 2025 में ही शादी हुई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और चतर सिंह ने कथित तौर पर सुमन की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी कुठाड़ की टीम मौके पर पहुंची और मौके पर खून से लथपथ हालत में सुमन का शव बरामद किया। उसके गले और शरीर पर धारदार हथियार के कई गहरे घाव पाए गए।
आज कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपी
महिला की रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि नरेन्द्र सिंह ने मोबाइल फोन पर झगड़े की सूचना दी थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और सुमन को मृत अवस्था में पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
नरेंद्र ठाकुर
