-
Advertisement
Shimla / HimachalHighCourt / SupremeCourt / CMSukhu
हिमाचल प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय चुनावों के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल गहरा गए हैं। प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा 30 अप्रैल 2026 से पहले चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के आदेश के खिलाफ सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटीशन दायर की है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान कुछ तकनीकी आपत्तियां दर्ज की हैं, जिन्हें दूर करने के बाद ही मामले पर विस्तृत सुनवाई हो सकेगी।यह याचिका प्रिंसिपल सेक्रेटरी अर्बन डवलपमेंट, सेक्रेटरी पंचायतीराज और मुख्य सचिव की ओर से दायर की गई, जबकि हाईकोर्ट में PIL डालने वाले याचिकाकर्ता दिक्कन कुमार ठाकुर, हेपी ठाकुर, स्टेट इलेक्शन कमीशन और जिलों के डिप्टी कमीश्नर को प्रतिवादी बनाया गया है। राज्य सरकार कानूनी सलाह लेने के बाद SC गई है। ऐसे में पंचायत और नगर निकाय चुनाव का मामला लटक सकता है।
