-
Advertisement
गाड़ी के सनरूफ-डोर से बाहर लटक रही थीं टूरिस्ट लड़कियां, पुलिस ने काटा चालान
Mandi Police: बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले पर्यटकों की हुल्लड़बाजी आए दिन देखने को मिल रही है। देर शाम मनाली के माल रोड़ पर भी बाहर से मनाली आए पर्यटकों में भिड़त हो गई। यहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसी बीच चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर सुंदरनगर के पास 2 टूरिस्ट लड़कियां ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करती हुई नजर आई। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी का चालान काट दिया।
पुंघ में पुलिस ने नाका लगाकर गाड़ी को रोका
दरअसल, बीते बुधवार को चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर उत्तर प्रदेश नंबर (वढ-14-ऋऌ-8572) की गाड़ी मनाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। इस दौरान सुंदरनगर के पास एक लड़की गाड़ी के सनरूफ और दूसरी डोर से बाहर लटककर जोर जोर से चिल्ला रही थी। इस ड़ी के पीछे चल रही दूसरी कार में सवार किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर पुलिस को शेयर कर दिया। कुछ दूरी पर पुंघ में पुलिस ने नाका लगाकर इस गाड़ी को रोका और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 3500 रुपए का चालान कर दिया। इस दौरान पुलिस ने पर्यटकों को दोबारा ऐसा नहीं करने की हिदायत दी। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने कहा कि पर्यटकों का स्वागत है, लेकिन कानून तोड़ने और जान जोखिम में डालने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
संजीव कुमार

