-
Advertisement
Kangra / WasteToWonder / PetrolTractorModel / FatehpurSchool
यदि सोच में नवाचार हो और मेहनत में दम, तो कबाड़ भी क्रांति ला सकता है। यह सिर्फ एक ट्रैक्टर मॉडल नहीं, बल्कि बदलते सरकारी स्कूलों की नई तस्वीर है, जहां अब सपने केवल देखे नहीं जाते, बल्कि अपने हाथों से गढ़े भी जाते हैं। राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहपुर के बारहवीं कक्षा के छात्र लक्ष्मण ने कबाड़ और पुराने वाहन पार्ट्स से पेट्रोल चालित ट्रैक्टर का कार्यशील मॉडल तैयार कर दिया। व्यावसायिक शिक्षा का परिणाम है कि ऑटोमोबाइल विषय के विद्यार्थी लक्ष्मण ने बेकार पड़े इंजन पार्ट्स, जंग लगी धातु और अनुपयोगी ऑटो कंपोनेंट्स को एक-एक कर इकट्ठा किया।कई दिनों की कड़ी मेहनत के बाद यह पेट्रोल चालित ट्रैक्टर मॉडल तैयार हुआ।यह मॉडल सिर्फ देखने में ट्रैक्टर जैसा नहीं है, बल्कि पूरी तरह चलने योग्य है। जब स्कूल परिसर में इसे पहली बार स्टार्ट किया गया, तो छात्र और शिक्षक उसकी कार्यक्षमता देखकर हैरान रह गए।
