-
Advertisement
इंतजार खत्म! पीएम किसान सम्मान निधि के 22वीं किस्त इस दिन सीधे आने वाली है आपके खाते में
PM-Kisan Samman Nidhi : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। पीएम किसान निधि की अगली किस्त का जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे किसानों के बैंक अकाउंट में पीएम नरेंद्र मोदी कल यानी 13 मार्च को पैसे भेजने वाले हैं। सभी लाभार्थी किसानों के खाते में 13 मार्च को दो हजार रुपये की राशि जमा की जाएगी। पीएम मोदीअसम के गुवाहाटी से देशभर के किसानों के खातों में योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे।
5.63 करोड़ रुपए की राशि सीधे बैंक खातों में
इस अवसर पर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के 28,145 किसानों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 5.63 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। बता दें कि केंद्र सरकार ये राशि किसानों को कृषि कार्यों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए देती है। इन पैसे से वे खेती-किसानी से जुड़े आवश्यक खर्चों को पूरा कर करते हैं।
ई-केवाईसी पूरी कर लें किसान
इस योजना का लाभ ले रहे किसानों से अपील की गई है कि वो इस योजना का लाभ लेने के लिए अपनी ई-केवाईसी पूरी कर लें। इसके अलावा बैंक खाते को आधार कार्ड से भी लिंक कर लें। अगर ऐसा नहीं होता है, तो आपके पैसे रुक सकते हैं। अगर आप पीएम किसान के लाभार्थी हैं और आप इन सभी प्रक्रियाओं के लिए किसान अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र (सीएससी), किसान चॉइस सेंटर या विकासखंड स्तर के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
घर से भी कर सकते हैं ईकेवाईसी
केंद्र सरकार ने चेहरे की पहचान पर आधारित एक मोबाइल ऐप भी पेश किया है, जिससे किसान बिना किसी ओटीपी या बायोमेट्रिक डिवाइस की आवश्यकता के, घर बैठे ही अपना ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा मंत्रालय का कृत्रिम मेधा-आधारित वॉयस चैटबॉट ‘किसान-ईमित्र’ 11 क्षेत्रीय भाषाओं में चौबीसों घंटे सहायता प्रदान कर रहा है, और अब तक इसने लाखों किसानों के प्रश्नों का समाधान किया है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

