-
Advertisement
HeavySnowfall | Manali | Vehicles Stranded
हिमाचल में बदले मौसम के बीच अटल टनल रोहतांग के दोनों ओर हजारों पर्यटक फंसे हुए है। प्रशासन की टीम रात भर रेस्क्यू अभियान में जुटी रही। प्रशासन के अधिकारी से मौके पर डटे हुए है। बीआरओ की मशीनरी सड़क बहाली में जुटी हुई है। प्रशासन द्वारा भी बर्फ में फंसे वाहनों में मौजूद पर्यटकों को राहत प्रदान की गई तथा उन्हें पानी, जूस और फल आदि उपलब्ध करवाए गए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पर्यटकों को अटल टनल से मनाली की ओर निकाला जा रहा है। अधिकतर पर्यटकों ने गाड़ियों में ही रात बिताई जबकि कुछ एक पर्यटकों ने वापस लाहुल की ओर लौटकर घाटी के होटलों में शरण ली है। धीरे धीरे हालात सामान्य होने लगे है।

