-
Advertisement
Robbery | Himachal Pradesh | Petrol Pump |
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पिस्तौल दिखाकर लूट की वारदात हुई है। वीरवार तड़के एक पेट्रोल पंप पर यह मामला सामने आया है। थाना ऊना के अंतर्गत ऊना सब्जी मंडी के समीप अंब रोड स्थित ओंकार इण्डेन ऑयल पेट्रोल पंप पर सुबह करीब 5 बजे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवक पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मी से 200 रुपये का पेट्रोल डलवाया, लेकिन जब कर्मचारी ने पैसे मांगे तो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर उसे धमकाया। आरोपित युवक मौके से बिना भुगतान किए फरार हो गए। इससे पहले की अन्य कर्मी और स्थानीय लोग उन्हें पकड़ पाते शातिर मौके से दूर निकल चुके थे। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। एसपी ऊना सचिन हीरेमठ ने बताया कि पुलिस को ऐसी सूचना मिली है। मामले की पड़ताल की जा रही है। आरोपितों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

