-
Advertisement
Drug Scandal | Himachal Police | Big Breaking |
हिमाचल सरकार ने नशा तस्करी के मामले में संलिप्त चार पुलिस जवानों को बर्खास्त कर दिया। लगभग एक करोड़ रुपये के एलएसडी तस्करी मामले में स्पेशल टास्क फोर्स के चार जवानों को 19 मार्च को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनमें कॉन्स्टेबल नितेश, कॉन्स्टेबल अशोक, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार एवं हेड कांस्टेबल समीर कुमार शामिल हैं, जो उस समय सीआईडी के तहत एसटीएफ कुल्लू में तैनात थे। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी में संलिप्त अब तक 24 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा चुका है। इनमें 15 पुलिस कर्मचारी और नौ अन्य विभागों से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। 109 सरकारी कर्मचारियों पर भी नशे से संबंधित मामले दर्ज हैं। न्यू शिमला पुलिस की जांच में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, काल डिटेल और लोकेशन के आधार पर कई अहम साक्ष्य हाथ लगे हैं। इसके आधार पर वित्तीय लेनदेन की बातें सामने आई हैं। इन पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आने पर गंभीर कदाचार एवं विश्वासघात मानते हुए सीआईडी ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311(2)(बी) के तहत कार्रवाई की है। आरोपित अभी चार दिन के पुलिस रिमांड पर हैं।आज इन सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

