-
Advertisement
Azab Gazab | Viral Post | Amazing |
मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया एक शव अचानक उठकर खड़ा हो गया। कुछ पल उसने इधर.उधर देखा, एक नजर खुद पर डाली और अचानक नग्न अवस्था में उसने बाहर की तरफ दौड़ लगा दी। पोस्टमार्टम हाउस के आसपास मौजूद लोगों ने जब पीएम हाउस से नग्न अवस्था में एक युवक को बदहवास सा भागते देखा तो होश फाख्ता हो गए। बाद में युवक को संभाला गया। दरअसल सल्फास खाकर आए एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामला मध्य प्रदेश के गुना जिला अस्पताल का है। यहां डॉक्टरों ने एक 20 साल के युवक को मृत घोषित किया था। उसे पीएम के लिए जिला अस्पताल के पीएम हाउस में रखने के लिए भेज दिया था। घटना उस वक्त और भी सनसनीखेज हो गईए जब युवक को मर्चुरी की ठंडी मेज पर अचानक होश आ गया और वह खुद को नग्न अवस्था में पाकरए जान बचाने के लिए वहां से बाहर की ओर भागा। अस्पताल परिसर में एक कथित मृत व्यक्ति को जिंदा होकर भागते देख मरीजों और स्टाफ के बीच हडक़ंप मच गया और लोग डर के मारे इधर.उधर भागने लगे। आरोप है कि अब अस्पताल प्रबंधन ने उसके कागज से लेकर तमाम दस्तावेज गायब कर दिए।

