-
Advertisement
Himachal Police | Illegal Mining | Drug Trafficking |
नूरपुर जिला पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नशा तस्करी और अवैध खनन के खिलाफ सख्त संदेश दिया है। डमटाल में जहां 114 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए गए, वहीं अवैध खनन में अलग-अलग जगह पर कार्रवाई करते हुए 13 वाहनों को में जब्त किया गया है। नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की CIA टीम ने बलदेव और जीत, निवासी चुराह से 114.2 ग्राम चरस बरामद की गई। इसी के साथ अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चक्की पुल क्षेत्र में बिना लीज भूमि पर अवैध खनन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 जेसीबी, 6 ट्रक और 2 ट्रैक्टर सहित कुल 13 वाहनों को जब्त किया है।

