-
Advertisement
Pensioners | Protest | Joint Action Committee
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने वित्तीय देनदारियों के भुगतान में देरी के विरोध में चौड़ा मैदान में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की। पेंशनर्स का कहना है कि पहली जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को संशोधित वित्तीय लाभ से वंचित रखा गया है। सरकार एक ओर पहली फरवरी 2022 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सभी लाभ दे रही है जबकि पूर्व में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते और 44 महीनों के एरियर का भुगतान अब तक नहीं किया गया है।

