-
Advertisement
सिरमौर के नौहराधार में हादसा: दो लोगों की मौके पर ही मौ#त, तीसरा घायल
Sirmaur Accident: हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। चंबा के बाद अब सिरमौर में भी एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिला की नौहराधार तहसील के तहत चड़ाना के समीप देर रात को कार खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल है। हादसे का पता सुबह चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल भिजवाया। हादसे में घायल का इलाज चला है।
कार चालक कांगड़ा निवासी विपिन कुमार घायल
जानकारी के अनुसार कार (एचपी 88ए 6058) में सवार हो कर गुलशन पुत्र राम विसाग निवासी टीटागढ़, झारखंड और नरेश कुमार पुत्र बारुराम निवासी कुलग शिमला व विपिन कुमार पुत्र मलकियत निवासी चितरला तहसील फतेहपुर कांगड़ा बद्दी से शिमला के कुलग जा रहे थे। रात करीब 3:00 बजे चड़ाना के समीप इनका कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गुलशन और नरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक विपिन कुमार घायल है। सुबह हादसे की सूचना मिलने के बाद संगडाह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ ले जाया गया है, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
एचके पंडित
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

