-
Advertisement
CM Sukhu | Hungama | BJP Hamirpur |
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान जोरदार नारेबाजी की गई प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। धरना प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हाथों में महिलाओं को 1500 रुपए देने, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने और पांच लाख रोज़गार जैसी गारंटी वाली तख्तियां हाथ में लेकर जमकर विरोध जताया। हमीरपुर से बीजेपी विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शासन काल से तंग आ चुकी प्रदेश की जनता विधानसभा चुनावों में बीजेपी को पूर्ण समर्थन देगी और हमीरपुर जिला की पांचों सीटों बीजेपी की झोली में डालेगी।

