-
Advertisement
M#urder | Breaking | Update |
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में कॉलेज जा रही छात्रा की एक युवक ने निर्मम हत्या के आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पकड लिया है। 19 वर्षीय सिया गुलेरिया पुत्री जोगिंद्र कुमार निवासी गोपालपुर तहसील सरकाघाट घर से कॉलेज के लिए निकली थी। घर से एक किलोमीटर की दूरी पर ही युवती पर युवक ने दराट से हमला कर दिया। युवक हुड पहनकर आया और उसने दराट से युवती की गर्दन पर हमला कर दिया। जिसने पहले युवती की बाजू पर वार किया, जिससे वह नीचे गिर गई। इसके बाद उसने गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। मंडी पुलिस ने आरोपी को कुछ घंटों में ही पकड़ लिया है। बताया जा रहा है आरोपी उसी गांव का निवासी है, जो वारदात के बाद अंडरग्राउंड हो गया था। पुलिस पूछताछ करते हुए व कड़ियां जोड़ते हुए आरोपी तक पहुंच गई।

