-
Advertisement
Warning | Himachal Govt | Employee |
हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान कर दिया है। संयुक्त कार्यवाही समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी पदोन्नति और वेतन संबंधी विसंगतियों को दूर नहीं किया गया, तो शिक्षक कक्षाओं का बहिष्कार कर सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। एक शिष्टमंडल पुनः सीएम से मिलकर अपनी बात रखेगा। यदि सरकार ने शीघ्र कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो शिक्षक मजबूरन कक्षाओं का बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे और बड़े आंदोलन करेगा साथ ही शैक्षणिक कार्य पूरी तरह ठप किया जा सकता है।

