-
Advertisement
Hungama | Himachal | Demonstration |
संसद में नारी शक्ति वंदन बिल के पास न होने पर खफा BJP महिला मोर्चा और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर के गांधी चौक पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। हाथों में कांग्रेस विरोधी बैनर लेकर पहुंची महिलाओं ने कांग्रेस पर महिला विरोधी होने के आरोप लगाए। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। साथ ही प्रदेश सरकार पर भी महिलाओं के साथ वादाखिलाफी के आरोप लगाए ।
Tags

