-
Advertisement
Kaul Singh Thakur | Chief Minister | Sukhu Govt |
मंडी। हिमाचल की कांग्रेस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है,कहीं ना कहीं अंदर ही अंदर सुलग रही चिंगारी अब शोला बनने लगी है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी की पार्टी की जनसभा में इसकी शुरूआत की थी जो अब सरकार के लिए घातक साबित होती दिख रही है। उसी मंडी से पार्टी के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर मुखर हो उठे है। ठाकुर कौल सिंह ने तो इतना तक कह दिया है कि द्रंग वाले अबकी बार जिता देते तो हिमाचल का मुख्यमंत्री सुक्खू नहीं ठाकुर कौल सिंह होना था। मतलब खटाखट तेज होने लगी है,देखें कौल सिंह ठाकुर के अब तक के बगावती तेवर वाले वीडियो

