-
Advertisement
Block President | Himachal Congress | Big Breaking |
हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ-साथ पार्टी में भी अंदरूनी कलह सडक पर आ गई है। पांवटा साहिब ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति से नाराज कांग्रेस का ही नेता प्रदीप चौहान शिमला स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर 24 घंटों की भूख हड़ताल पर बैठ गया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार से तुरंत सरदार हरप्रीत रतन को पद से हटाने और गिरिपार से ब्लॉक अध्यक्ष बनाने की मांग रखी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठने की चेतावनी दे डाली है।
Tags

