-
Advertisement
शिमला में लगे रोहड़ू न्यायिक परिसर व एसडीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरे पोस्टर
HImachal News: शिमला जिले के रोहड़ू के एसडीएम आफिस और न्यायिक परिसर में धमाके करने का पोस्टर लगाया गया है। ये पोस्टर शिमला शहर के वार्ड नंबर दो रूलदु भट्टा में लगाए गए हैं। धमकी भरे पोस्टर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे परिसर को खाली करवा दिया है। सड़क में परिसर के सामने वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। ऐहतियातन लोगों की सुरक्षा को देखते हुए शिमला से डॉग स्क्वायड को मंगवाया गया है। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सीआईडी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की छानबीन की जा रही है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है
शिमला के वार्ड नंबर 2 में लगे इस पोस्टर में धार्मिक भाषा का इस्तेमाल करते हुए रोहड़ू के न्यायिक परिसर और एसडीएम ऑफिस में बम धमाके करने की धमकी दी गई है। पोस्टर पर धर्म और अल्लाह जैसे शब्द लिखे गए हैं और दावा किया गया है कि धमाकों की गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी। स्थानीय लोगों ने जब यह पोस्टर देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह शरारती तत्वों की हरकत भी हो सकती है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि पोस्टर लगाने वाले की पहचान की जा सके।
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। रोहड़ू में एसडीएम ऑफिस और अदालत के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

