-
Advertisement
नगर निगम शिमला के डिप्टी कंट्रोलर की संदिग्ध मौ#त, पुलिस ने जताई आत्मह#त्या की आशंका
Himachal News: शिमला नगर निगम के डिप्टी कंट्रोलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। डिप्टी कंट्रोलर के पद पर कार्यरत रामेश्वर शर्माअपने घर में फंदे से लटके मिले। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
कर्मचारी से अपनी सैलरी स्लिप भी मांगी
जानकारी के अनुसार रामेश्वर शर्मा (लगभग 45 वर्ष) तुलसी राम निवासी गांव सीमा, डाकघर रत्नाड़ी, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला, वर्तमान में पाइन व्यू बिल्डिंग, गुसां रोड, मेहली, शिमला में रह रहे थे। रामेश्वर शर्मा शुक्रवार सुबह अपनी दिनचर्या के अनुसार कार्यालय पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने कार्यालय में एक कर्मचारी से अपनी सैलरी स्लिप भी मांगी थी। इसके बाद दोपहर में उनकी मौत की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि दिन के समय कार्यालय गए थे तथा सामान्य समय से पूर्व वापस घर लौट आए थे। उनकी पत्नी द्वारा उन्हें घर पर फंदे से लटका हुआ पाया गया, जिसके उपरांत तत्काल उपचार हेतु IGMC शिमला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृत्यु के कारणों का पता लगाने की जांच जारी
मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार धारा 194 BNSS के अंतर्गत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है तथा मृत्यु के कारणों का पता लगाने हेतु जांच जारी है। एसपी शिमला गौरव सिंह के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में IGMC लाया गया है। मृतक की पहचान रामेश्वर शर्मा निवासी गांव सीमा, डाकघर रत्नाड़ी, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला के रूप में हुई है। मामले में धारा 194 BNSS के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत के कारणों की जांच जारी है।पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

