-
Advertisement
मंडी-पठानकोट एनएच दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार टैंपो की चपेट में आई छात्रा
Mandi Accident: हिमाचल में तेज रफ्तार से चलते वाहन लोगों की जान ले रहे है। मंडी-पठानकोट एनएच पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। ये हादसा जोगिंद्रनगर उपमंडल के एहजू के समीप हुआ और स्कूली छात्रा की मौत हो गई। सुबह के समय स्कूल जा रही ये छात्रा तेज रफ्तार टैंपो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई।. उसे अस्पताल ले जाया गया , यहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा के पिता पुन्नू राम कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में आउटसोर्स पर कार्यरत हैं। छात्रा की माता सिमरो देवी गृहिणी हैं।
गंभीर रूप से घायल छात्रा को बैजनाथ अस्पताल पहुंचाया
जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय अनु पुत्री पुन्नू राम निवासी बैजनाथ एहजू के सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही थी। आज सुबह वह मचकेहड़ स्थित अपने मामा के घर से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एहजू के समीप सड़क पार करते समय वह एक तेज रफ्तार टैंपो की चपेट में आ गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल छात्रा को स्थानीय लोगों ने बैजनाथ अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
लक्की शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

