-
Advertisement
Shimla | Cleaning Workers | Strike
राजधानी शिमला में सैहब कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था ठप है। पिछले पांच दिन से घरों से कूड़ा नहीं उठा है। आज सैहब कर्मचारियों सीटू के बैनर तले प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें न मानी तो आंदोलन और उग्र होगा। शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे सैहब सोसायटी के 800 से ज्यादा कर्मचारी मांगों को लेकर भड़के हुए हैं। नगर निगम प्रशासन से एजीएम बुलाने और मांग पूरी करने का भरोसा मिलने के बावजूद कर्मचारी हड़ताल वापस लेने को तैयार नहीं हैं। सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन ने दो टूक कह दिया है कि जब तक उनकी वेतन बढ़ोतरी से जुड़ी मांग पूरी नहीं हो जाती, कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे…..

