-
Advertisement
श्री रेणुका जी माथा टेकने आ रहे पिता व दो बेटियों सहित चार की गई जा#न, टुकड़े-टुकड़े हुई ला#शें
Accident In Himachal : हिमाचल में श्री रेणुका जी के दर्शनों के लिए आ रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। जिससे परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता व दो बेटियां शामिल हैं। जबकि व्यक्ति की पत्नी गंभीर रूप से घायल है। चौथा मृतक इनका रिश्तेदार है। ये सभी हिमाचल में श्री रेणुका जी में दर्शन के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि हिमाचल की सीमा पर कलेसर नेशनल पार्क के जंगल में पहाड़ी की ढलान से उतरते वक्त ट्रक असंतुलित हो गया। दो बाइकों पर सवार ये परिवार उस वक्त पहाड़ी की चढ़ाई पर थे। ये सभी एक रेलिंग के पास अटक गए और असंतुलित होकर मक्के से भरा ट्रक रॉन्ग साइड आकर इनके ऊपर पलट गया। हादसे के बाद मक्के से लदे ट्रक के नीचे दबी लाशें निकालना चुनौती थी।
हंसी-खुशी निकला था परिवार
चुहड़पुर कलां निवासी राजेंद्र धीमान (जो लकड़ी और रिपेयरिंग का काम करते थे) ने परिवार के साथ श्री रेणुका जी मंदिर जाने की योजना बनाई थी। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे राजेंद्र, उनकी पत्नी ऊषा, दोनों बेटियां और दौलतपुर से आए रिश्तेदार फूल सिंह दो बाइकों पर सवार होकर घर से निकले थे। सिमरन और मिनल फूल सिंह की बाइक पर थीं, जबकि ऊषा अपने पति राजेंद्र के साथ दूसरी बाइक पर बैठी थीं।
ढलान पर काल बनकर आया ट्रक
यह परिवार कलेसर जंगल का बड़ा हिस्सा पार कर हिमाचल सीमा के पास लालढांग पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब परिवार लालढांग की चढ़ाई शुरू करने ही वाला था, तभी सामने से मक्के की बोरियों से लदा एक ट्रक आता दिखा। ढलान और तीखा मोड़ होने के कारण ट्रक अचानक असंतुलित हो गया और हिचकोले खाता हुआ रॉन्ग साइड (गलत दिशा) में आ गया।बेकाबू ट्रक को अपनी ओर आता देख दोनों बाइक सवारों ने बचने की कोशिश की, लेकिन वे पहाड़ी और खाई की रेलिंग के बीच फंस गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, पलक झपकते ही भारी-भरकम ट्रक दोनों बाइकों के ऊपर पलट गया। इस दौरान झटके से ऊषा छिटककर दूर जा गिरीं, जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन बाकी चार लोगों को बचने का कोई मौका नहीं मिला।
क्षत-विक्षत हो गए शव, मंजर देख रो पड़ी भीड़
हादसा इतना भयानक था कि मक्के से लदे ट्रक के नीचे दबी लाशों को निकालना एक बड़ी चुनौती बन गया। मौके पर जुटी भीड़ ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और ट्रक को खाली करना शुरू किया। बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को ऊपर उठाया गया। जब ट्रक के नीचे से लाशें निकाली गईं, तो वे बुरी तरह से कुचली जा चुकी थीं और टुकड़ों में बंट गई थीं। यह खौफनाक और दिल दहला देने वाला दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। फिलहाल घायल महिला ऊषा का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पंकज शर्मा

