-
Advertisement
Balsan/ Fire/ Shimla
शिमला जिला के बलसन क्षेत्र के शिरगुली गांव मेंदोपहर बाद भीषण आग लगने से दो मकान जलकर राख हो गए, जबकि तीसरे मकान पर खतरा बना हुआ है। आग की शुरुआत लायक राम बकसेठ के घर से हुई, जिसने बाद में आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।आग दोपहर करीब ढाई बजे के बाद भड़की। सभी मकान लकड़ी से बने होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। मकानों में लकड़ी के साथ रंग-रोगन था, जो कि ज्वलनशील होता है, इससे भी आग की लपटें तेजी से भड़की। हादसे में 25 से अधिक कमरे जलकर राख हो गए हैं।अग्निकांड के दौरान घरों से जोरदार धमाके सुनाई दे रहे है। सूचना के अनुसार- देहा से दमकल वाहन नहीं आ पाया, क्योंकि वह गाड़ी पहले ही क्षेत्र के जंगल में लगी आग बुझाने गई हुई थी। इसके बाद चौपाल से फायर टेंडर को बुलाने की सूचना है।

