- Advertisement

सरेआम बरसाईं गोलियां: शिमला में स्कूल संचालिका की ह#त्या का दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Shimla Murder Case: शिमला के संजौली स्थित ‘सरस्वती पैराडाइज स्कूल’ की संचालिका मनीषा मित्तल (42) की हत्या का लाइव सीसीटीवी (CCTV) वीडियो सामने आया है। 13 जून को स्कूल के गेट के बाहर हुई इस वारदात में दोनों शूटर मनीषा को सरेआम गोली मारते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के 40 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि हत्या का मास्टरमाइंड कौन है, यह रहस्य अभी भी बरकरार है।
मनीषा ह#त्याकांड का लाइव वीडियो सामने आया दो शूटरों ने
गेट के बाहर कई राउंड फायरिंग की@himachalpolice @PoliceShimla #ManishaMittal #ManishaMittalMurder #HimachalPolice #SaraswatiParadiseSchoolShimla pic.twitter.com/U8v1403QKY— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) June 20, 2026
CCTV में कैद हुआ वारदात का मंजर
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना महज कुछ ही सेकेंड्स में घटित होती दिख रही है। वीडियो में मनीषा मित्तल पैदल स्कूल गेट के बाहर जाती दिख रही हैं। इसी दौरान काले रंग की शर्ट और मास्क पहने एक युवक कुछ दूरी तक उनका पीछा करता है। अचानक वह पीछे से उनके सिर में दो गोलियां मार देता है, जिससे वह तुरंत सड़क पर गिर जाती हैं। मनीषा के जमीन पर गिरते ही सामने से एक दूसरा नकाबपोश युवक आता है। वह घायल अवस्था में पड़ी संचालिका के पास पहुंचता है और सुनिश्चित करने के लिए उन पर सामने से 3 राउंड और फायर करता है। फायरिंग के बाद आसपास अफरा-तफरी मच जाती है और दोनों आरोपी तेजी से नीचे की ओर भागते हुए दिखाई देते हैं।
हरियाणा से पकड़े गए दोनों शूटर
सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हत्या के महज 40 घंटे के भीतर हरियाणा के रोहतक में दबिश देकर दोनों आरोपियोंहरियाणा के झज्जर (दुजाना गांव) निवासी आशीष अहलावत (22) और रोहतक (सुनियारा खल फैसी) निवासी दीपक (25) को दबोच लिया था। पुलिस फिलहाल दोनों से सख्ती से पूछताछ कर रही है कि यह हत्या किसके इशारे पर की गई। पुलिस अब दोनों गिरफ्तार शूटरों से पूछताछ के आधार पर असली मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। यह हत्याकांड स्कूल की प्रॉपर्टी के लालच में हुआ है या किसी गहरी पारिवारिक रंजिश का नतीजा है, इसका खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

