- Advertisement

शिमला के रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार खाई में गिरने से एक की मौ#त, 4 घायल
Shimla Accident: शिमला जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रामपुर के अंतर्गत जोगनी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के वक्त कार में कुल पांच लोग सवार थे। अचानक कार सड़क से फिसल गई और सीधे खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
घायल खनेरी अस्पताल में भर्ती
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीकी (उम्र 40 वर्ष), निवासी रामपुर, दुर्घटना के समय वाहन चला रहे थे, जिसकी हादसे में मौत हो गई। इसके अलावा सर्जन (36 वर्ष) ज्योति प्रकाश (37 वर्ष) ललित (27 वर्ष) जय प्रकाश (29 वर्ष) घायल हुए हैं जो रामपुर सब-डिविजन के मुनीश, बहाली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शिमला पुलिस ने बताया कि सभी चार घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर पास के खनेरी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है और घायलों का उपचार जारी है। कार सड़क से क्यों फिसली और दुर्घटना के वास्तविक कारण क्या थे, इसकी जांच के लिए पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई और तफ्तीश की जा रही है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

