- Advertisement

हिमाचल में बड़ा हादसा: खाई में गिरी पिकअप, मां- बेटा सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौ#त
Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रामपुर उपमंडल से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रामपुर के तकलेच चौकी क्षेत्र के अंतर्गत उरमण नामक स्थान पर एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वासों में मां- बेटा शामिल है। इस दर्दनाक घटना से रामपुर और कुल्लू के आनी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
गहरी खाई में गिरा वाहन, मौके पर ही थमी सांसें
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त पिकअप गाड़ी का नंबर HP06B-2420 था, जिसमें कुल छह लोग सवार थे। उरमण के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा समाई। हादसे की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचित किया।सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। खाई गहरी होने के कारण शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों में चालक अशोक जेन (32 वर्ष) – पुत्र ध्यान जेन निवासी गांव छलटा, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर , अभिषेक सनी (23 वर्ष)पुत्र नरसिंह सानी निवासी गांव शरनाल, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, लायक राम (56 वर्ष)पुत्र मागु राम निवासी गांव पाठ, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर , नीतीन (23 वर्ष)पुत्र मैन सिंह जेन निवासी गांव छलटा, तहसील रामपुर (शिमला), आशा कुमारीपत्नी सत्य प्रकाश निवासी गांव कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी (कुल्लू)व युगल पुत्र सत्य प्रकाश निवासी कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी (कुल्लू)शामिल है।
जांच में जुटी पुलिस, प्रशासन देगा सहायता
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह खराब सड़क या नियंत्रण खोना हो सकती है, लेकिन असली कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।स्थानीय प्रशासन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार हरसंभव आर्थिक और प्रशासनिक सहायता तुरंत उपलब्ध करवाई जा रही है। एक ही झटके में छह जिंदगीयां खत्म होने से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

