- Advertisement

शिमला में बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान सांसद हर्ष महाजन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
MP Harsh Mahajan, Hospitalized: शिमला में डीसी आफिस के बाहर के बाहर बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह प्रदर्शन स्थल पर ही चक्कर खाकर गिरने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला ले जाया गया है।
प्रदर्शन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान हुए अचेत
मिली जानकारी के मुताबिक, हर्ष महाजन शिमला में डीसी ऑफिस के बाहर कांग्रेस सरकार के खिलाफ आयोजित बीजेपी के धरने में शामिल होने पहुंचे थे। प्रदर्शन खत्म होने के बाद उन्होंने मीडिया को बयान भी दिया, जिसमें उन्होंने राज्य की वर्तमान कांग्रेस सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई।हर्ष महाजन के बयान के बाद चौपाल से बीजेपी विधायक बलवीर वर्मा मीडिया से बातचीत कर रहे थे। महाजन ठीक उनकी बगल में खड़े थे कि तभी अचानक वह लड़खड़ाने लगे और जमीन पर गिरने लगे। गनीमत यह रही कि वहां मौजूद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत संभाल लिया और जमीन पर गिरने से बचा लिया। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और कार्यकर्ताओं में घबराहट फैल गई।
HRTC टैक्सी से पहुंचाया गया अस्पताल
सांसद की हालत को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने बिना वक्त गंवाए आनन-फानन में HRTC की टैक्सी से आईजीएमसी (IGMC) शिमला पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है और उनके जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं।
डॉक्टरों ने कहा- ‘हालत स्थिर, घबराने की बात नहीं’
इस पूरे घटनाक्रम पर IGMC के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक (Senior MS) डॉक्टर राहुल राव ने स्थिति स्पष्ट की है। शरीर में कमजोरी और शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव के कारण उन्हें चक्कर आ गया था।”हर्ष महाजन की हालत अब पूरी तरह स्थिर (Stable) है और फिलहाल घबराने वाली कोई बात नहीं है। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।
संजू चौधरी

